Search

 
 
 

चाईबासा : टमाटर का भाव 130 रुपये किलो के पार, दुकानदार व ग्राहक परेशान

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : लगातार बढ़ते भाव के कारण टमाटर अब आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है. इसलिए लोग बाजार जाते तो हैं परन्तु टमाटर के बढ़े हुए मूल्य सुनकर वापस आ जाते हैं. कल तक टमाटर का मूल्य 100 से 120 रुपया किलो लेकिन आज टमाटर बाजार में 150 रुपया प्रति किलो बिक रहा है. अब दुकानदारों के समक्ष इन टमाटर को बेचने से संबंधित समस्या सामने आ रही है. क्योंकि दुकानदार एक ही बार में थोक के भाव में उधार पर टमाटर की खरीदारी कर लेते हैं और उन्हें तीन दिनों के भीतर पैसा चुकता करना होता है. अब जबकि टमाटर के बढ़े हुए मूल्य से खरीदार इनकी खरीदारी से बच रहे हैं या फिर कम ही खरीद रहे हैं. ऐसे में दुकानदारों के समक्ष उधारी चुकता करना भी मुश्किल हो रहा है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-widespread-effect-of-bandh-in-manushmudia-agitators-took-to-the-streets/">बहरागोड़ा

: मानुषमुड़िया में बंद का व्यापक असर, सड़कों पर उतरे आंदोलनकारी

बेंगलुरु से आ रहे टमाटर

टमाटर के एक विक्रेता दुकानदार बिंदेश्वर साव ने बताया कि उन्होंने तीन दिनों पूर्व 150 रुपये प्रति किलो टमाटर की खरीदारी की थी. 25 हजार रुपये के टमाटर उधार पर लिए थे. इसमें भी कुछ टमाटर खराब ही निकल गए, ऐसी स्थिति में व्यापारियों को समय पर पैसा देना भी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. अगर यही स्थिति बनी रही तो टमाटर की जगह अन्य दूसरी सब्जियों की बिक्री करना शुरू करना पड़ेगा. बड़ी बात यह है कि यह सारे टमाटर बेंगलुरु से यहां पर आकर बिक रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही