Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टॉप-40 सिविल सर्विसेज की क्लासेस शुरू, रांची के विशेषज्ञ शिक्षक पढ़ाएंगे

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : बिहार की सुपर 30 की तर्ज पर चाईबासा के प्रकाश लागुरी ने समाज के प्रशासनिक अधिकारी और कुछ नौकरीपेशा लोगों के संयुक्त प्रयास से टॉप-40 की स्थापना कर कोल्हान के युवाओं को निःशुल्क सिविल सर्विसेज की तैयारी करने का बीड़ा उठाया है. इसके तहत दिसम्बर में टॉप -40 की एक परीक्षा ली गई थी और हाल ही में इनका इंटरव्यू लिया गया. इसमें सफल होने वाले 60 विद्यार्थियों का इसमें चयन कर इसकी क्लासेस शनिवार को बिरुवा नर्सिंग होम के ऊपरी मंजिल पर शुरू की गई. क्लासेस सप्ताह में तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार को होगी. चलाई जाएगी. इसकी क्लासेस रांची के विशेषज्ञ टीचर्स द्वारा ली जाएगी. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-rugby-team-will-participate-in-jharkhand-state-sub-junior-championship-to-be-held-in-ramgarh-tomorrow/">सरायकेला

: कल रामगढ़ में होने वाली झारखंड स्टेट सब जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी रग्बी टीम
इस टॉप-40 की क्लासेस में कम्पीटिशन और इंटरव्यू लेकर सेलेक्शन कर 60 विद्यार्थियों को अंतिम रूप चयनित कर उन लोगों को सिविल सर्विसेस क्लास (टॉप-40) क्लास लिया जा रहा है. टॉप-40 के क्लासेस में लाइब्रेरी की सुविधाएं भी दी जाने की योजनाएं हैं, जहां सिविल सर्विसेस से जुड़ी सभी पुस्तकें और नोट्स उपलब्ध रहेगी. इस इंस्टीट्यूट की कोर्स अवधि 9 महीने की होगी, जो कि बिल्कुल निःशुल्क है. टॉप-40 में कोल्हान के विभिन्न शहरों के विद्यार्थियों ने नामांकन लिए हैं जैसे-जमशेदपुर, चक्रधरपुर, नोवामुंडी, हाट-गम्हरिया, राजनगर, खरसावां-सरायकेला इत्यादि स्थानों से विद्यार्थी पहुंच रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही