Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 10 फीट गहरी कैनाल में गिरा ट्रैक्टर, 2 लोगों की मौत

Shambhu Kumar Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र के लाल बाजार गांव के समीप एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी कैनाल में गिर गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. घटना सोमवार देर रात की है. बताया गया कि कि हुड़गदा गांव के रासीसाई टोला निवासी 20 वर्षीय बुधु बोदरा व 22 वर्षीय भागीरथी गोप गांव के ही एक व्यक्ति का  डाला वाला ट्रैक्टर लेकर चला रहे थे. इसी बीच लालबाजार के समीप कैनाल के पास ट्रैक्टर का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर 10 फीट गहरी कैनाल में जा गिरा. ट्रैक्टर से दबकर दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. घटना की सूचना पाकर कराईकेला पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. इधर मंगलवार सुबह मृतक के परिजन व स्थानीय ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. कराईकेला पुलिस के अधिकारी भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गए. एक साथ दो लोगों की मौत से पूरा गांव शोक डूब गया है.ग्रामीणों ने बताया कि भागीरथी गोप को एक आठ साल का बैटा है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/meeting-held-at-jharkhand-police-headquarters-security-of-hc-and-district-court-will-be-reviewed/">झारखंड

पुलिस मुख्यालय में बैठक, HC और जिला कोर्ट की सुरक्षा की होगी समीक्षा
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही