Search

 
 
 

चाईबासा : ट्रैक्टर ने एसपीजी मिशन स्कूल के छात्र को मारी टक्कर, घायल

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डीलियामिर्चा गांव के पास मंगलवार की शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में एसपीजी मिशन स्कूल के चौथी कक्षा का छात्र घायल हो गया. इस दुर्घटना में उसका बायां पैर टूट गया है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कक्षा चौथी का छात्र अजय गोप (10) स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल ही अपने गांव बुरुजल जा रहा था. डीलियामिर्चा गांव के पास पहुंचते ही उसे सामने से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-meeting-held-to-make-devendra-majhi-martyrs-day-program/">मनोहरपुर

: देवेंद्र माझी शहीद दिवस कार्यक्रम बनाने के लिए हुई बैठक
स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे को उठाकर सदर अस्पताल चाईबासा भेजा. अस्पताल में हड्डी का डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण छात्र को सिर्फ मरहम पट्टी कर छोड़ दिया गय, जिससे बच्चे का दर्द और बढ़ गया. इधर, सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-show-cause-notice-to-the-absent-officers-in-the-assurance-committee-meeting/">चाईबासा:

आश्वासन समिति की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

सिविल सर्जन ने इलाज का दिया आश्वासन

सदर अस्पताल में हड्डी का डॉक्टर नहीं होने पर सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी को सूचित किया गया. जिसके बाद सिविल सर्जन ने इलाज करने का आश्वासन दिया. हालंकि देर शाम तक डॉक्टर नहीं पहुंचे थे. सदर अस्पताल में मात्र दो हड्डी के डॉक्टर है. आपातकालीन सेवा में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं रहते हैं. नियमित रूप से डॉक्टर नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सड़क दुर्घटना के दौरान हड्डी टूटने के मामले सामने आते है लेकिन उसका इलाज नहीं हो पाता. कई मरीजों को जमशेदपुर रेफर कर दिया जाता है. गरीब परिवार को इससे काफी परेशानी होती है. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-drinking-water-problem-in-shiv-temple-anganwadi-children-are-bringing-drinking-water-in-bottle-from-home/">जगन्नाथपुर

: शिव मंदिर आंगनबाड़ी में पेयजल की समस्या, बच्चे घर से बोतल में ला रहे पीने का पानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही