Search

 
 
 

चाईबासा : तांतनगर में सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री से आवागमन बाधित, लोग परेशान

 
Chaibasa : तांतनगर प्रखंड के काडभरी पंचायत के काढ़भारी गांव में डीएमएफटी फंड से सड़क का निर्माण किया जाना है. इसके लिए निर्माण स्थल के पास काफी दिनों से संवेदक द्वारा निर्माण सामग्री रख दी गई है परंतु अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है. सड़क के आस पास बेतरतीब तरीके से सामग्री रख सीए जाने से ग्रामीण काफी परेशान है. ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-sand-mafia-active-as-soon-as-the-water-level-in-the-river-decreases-tractor-engaged-in-illegal-sand-mining-seized/">तांतनगर

: नदी में जल स्तर घटते ही बालू माफिया सक्रिय, अवैध बालू खनन में लगा ट्रैक्टर जब्त

जलजमाव से मिट्टी का घर गिरने की संभावना

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दीन बंधु बोयपाई को दी. उन्हें बताया कि उपर टोली सुसुन आकड़ा के चौराहे पर गिट्टी, बालू गिराकर छोड़ दिए जाने से लोग काफी परेशान है. इसके कारण बारिश के समय दुसरु पूर्ति के कच्चा मकान के सामने जल जमाव हो गया है जिससे घर की दीवार धंसने के कागार पर आ गई है. इससे पूरा परिवार भयभीत है. वहीं काठभारी बाजार एवं दुकान आने-जाने वाले ग्रामीणों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-councilor-will-donate-his-body-posthumously-to-neetu-sharma-medical-college/">आदित्यपुर

: नगर निगम पार्षद नीतू शर्मा मेडिकल कॉलेज को मरणोपरांत करेगी अपना शरीर दान

संवेदक को जल्द निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश

दीन बंधु बोयपाई ने इस मामले को लेकर तुरंत ही संवेदक से फोन पर बात कर तुरंत रास्ता खाली करने को कहा. ताकि जल जमाव न होने पाए और किसी गरीब का घर टुटने से बचाया जा सके. वार्ड सदस्य अजय बांडरा ने बताया कि फोन कर शिकायत करने पर भी संवेदक कोई जवाब नहीं देता है. उन्होंने कहा कि संवेदक की शिकायत अब उप विकास आयुक्त से की जाएगी ताकि इस पर तत्काल कार्यवाही हो सके. मौके पर वार्ड सदस्य अजय बांडरा, पूर्व वार्ड सदस्य अंजलि बांडरा, पीड़ित दुसरू पूर्ति आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही