Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार के आवास के पास गुरुवार रात पेड़ की टहनी गिरने से आवास का मुख्य गेट जाम हो गया. वहीं, बिजली का तार भी क्षतिग्रस्त हो गया. इससे आकाशवाणी की ओर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. साथ ही बिजली की आपूर्ति ठप हो जाने से वीआईपी कॉलोनी के लोगों परेशान रहे. आयुक्त आवास में भी बिजली की आपूर्ति बंद रही. बताया जाता है कि गुरुवार रात तेज हवा चलने के कारण एक पुराने पेड़ की टहनी सड़क पर गिर गई. हालांकि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ. इधर, शुक्रवार सुबह से ही सम्बंधित विभाग के कर्मचारी सड़क मार्ग को दुरुस्त करने में जुट गए थे. बिजली विभाग की ओर से भी मरम्मत का भी कार्य शुरू कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि देर शाम तक सब कुछ बिजली बहाल हो जाएगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mnrega-workers-met-minister-joba-majhi-submitted-demand-letter/">चक्रधरपुर
: मनरेगाकर्मियों ने मंत्री जोबा माझी से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र [wpse_comments_template]
चाईबासा : आयुक्त आवास के पास पेड़ की डाल गिरने से आवागमन रहा बाधित
Leave a Comment