Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पुलिस जवानों को दिया गया मलेरिया और अन्य वैक्टर जनीत रोगों से बचाव का प्रशिक्षण

Chaibasa : जिला पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एवं मौसमी बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.  सोमवार को सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फ़ाइलेरिया आदि वेक्टर जनित रोगों से बचाने, लक्ष्ण , उपचार आदि की जानकारी दी गई. इस दौरान सभी जवानों को प्रशिक्षण जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ संजय कुजूर के द्वारा दिया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-ganja-worth-40-lakhs-recovered-from-the-car-near-jamkundiya-village-of-chotanagara-the-smugglers-fled-the-car/">किरीबुरू

: छोटानागरा में जामकुंडिया गांव के पास कार से 40 लाख का गांजा बरामद, कार छोड़ भागे तस्कर
डॉ संजय कुजूर ने मलेरिया, डेंगू इत्यादि रोगों से बचाव हेतु सजग रहते हुए दूसरों को भी मलेरिया से बचने की जानकारी देने हेतु जवानों को संकल्पित किया गया. उन्होंने बुखार होने पर त्वरित खून की जांच एवं मलेरिया का पूर्ण उपचार कराने का सुझाव दिया. मौके पर पुलिसकर्मियों को मलेरिया जांच विधि की जानकारी रैपीड डियग्नोस्टिक किट द्वारा दी गई. इसमें बताया गया कि इस किट से सभी पुलिसकर्मियों की त्वरित मलेरिया जांच की जा सकती है. प्रशिक्षण को सफल बनाने में भी बी डी कंसल्टेंट शशि भूषण महतो, भीबीडी टेक्निकल प्रवेक्षक अहसन फ़ारूक़, फाइनेंसियल लॉजिस्टिक असिस्टेंट मनीष कुमार एवम क्षेत्रीय कार्यकर्ता बीनू लागुरी का विशेष सहयोग रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही