Search

 
 
 

चाईबासा : स्कूली बच्चों की नेत्र जांच के लिए शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम एवं बाल सुरक्षा नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों की प्रारंभिक नेत्र जांच हेतु शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड संसाधन केंद्र झींकपानी परिसर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय जोड़ापोखर, झींकपानी में आयोजित किया गया. सदर अस्पताल चाईबासा के ऑप्थाल्मिक पदाधिकारी डॉ मनोज सिंह मुंडा द्वारा शिक्षकों को नेत्र जांच का प्रशिक्षण दिया गया. इस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में झींकपानी प्रखंड के कुल 41 शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान डॉ मनोज सिंह मुंडा ने दृष्टि के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/ddc-held-a-meeting-regarding-the-implementation-of-the-aspirational-block-program/">कोडरमा

: आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम संचालन को लेकर डीडीसी ने की बैठक
उन्होंने बताया कि बच्चों की दृष्टि की हिफाजत करना शिक्षक का कर्तव्य होता है, इसलिए विद्यालय के सभी बच्चों की प्रारंभिक नेत्र जांच आवश्यक है. जांच के क्रम में अगर दृष्टि दोष या अन्य कारणों से कम दिखाई दे तो उसे अवश्य चिन्हित करें और समय पर प्रतिवेदन प्रखंड संसाधन केंद्र में जमा करें, ताकि आगे निर्धारित तिथि में बच्चों की विस्तृत जांच हो सके. इस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष शिक्षक मनोज कुमार यादव का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही