Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के निर्वाचित सभी जन प्रतिनिधियो को प्रशिक्षण दिया जाएगा. उपायुक्त के निर्देशानुसार इस आशय को लेकर जिला पंचायती राज कार्यालय से जिला के सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इस प्रशिक्षण को लेकर जानकारी दे दी गई है. नव निर्वाचित सभी जन प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण जुलाई से आरंभ होकर दिसंबर  तक चलेगा. जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सभी जन प्रतिनिधियों के अधिकार व उनके कर्तव्यों की  जानकारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhand-bandh-ineffective-police-remained-alert-from-the-intersection-to-the-railway-station/">आदित्यपुर

: झारखंड बंद बेअसर, चौक-चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन पर सतर्क रही पुलिस

पूरा विवरण विभाग को उपलब्ध कराया जा सकेगा

जिला पंचायती राज कार्यालय के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों से उनके प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों तथा प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया, उप मुखिया पंचायत समिति सदस्यों तथा वार्ड सदस्यों की सूची को विहित प्रपत्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. ताकि उनका पूरा विवरण विभाग को उपलब्ध कराया जा सके. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-cpim-protests-against-agneepath-scheme/">बहरागोड़ा

: सीपीआई (एम) ने अग्निपथ योजना के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन 

 कार्यालय से जारी किया तीन प्रपत्र

इसके लिए जिला पंचायती राज विभाग के द्वारा उपलब्ध कराए गए तीन प्रपत्रो को जारी किया गया है. इसमें पहले प्रपत्र में प्रखंड के जिला परिषद के सदस्य, अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का नाम तथा उनका सम्पर्क सूत्र , दुसरे प्रपत्र में प्रखंड के प्रमुख उप प्रमुख पंचायत समिति सदस्यों के नाम तथा उनका सम्पर्क सूत्र तथा तीसरे प्रपत्र में प्रखंड पंचायत के मुखिया, उप मुखिया का नाम तथा उनका सम्पर्क सूत्र नंबर देने का निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही