Search

 
 
 

चाईबासा : सांसद गीता कोड़ा के निर्देश पर झिंकपानी के कुदाहातु गांव का बदला गया ट्रांसफार्मर

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से झींकपानी प्रखंड के कुदाहातु ग्राम बासाहातु टोला रोडेबासा में 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है. रविवार को ट्रांसफार्मर का उद्घाटन नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया गया. मौके पर झींकपानी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष चंद्रमोहन गौड़, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप पूर्व जिला सचि व विषम मुंडा मौजूद थे. सभी ने संयुक्त रूप से ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-against-the-anti-farmer-policy-citu-will-submit-a-memorandum-to-dc-on-august-8/">जमशेदपुर

: किसान विरोधी नीति के खिलाफ 8 अगस्त को सीटू डीसी को सौंपेगा ज्ञापन
मौके पर ग्रामीणों के द्वारा सांसद गीता कोड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं प्रसन्नता जाहिर की गई. दो दिनों के भीतर त्वरित पहल करते हुए ट्रांसफार्मर को सांसद के आवश्यक निर्देश पर बदल दिया गया. साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने विद्युत विभाग का भी शीघ्र ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया. मौके पर बाहदुर सिंह मुंदुईया, धनुरजा गोप, बुधन गोप, सुशांत कर्मकार, बनमाली गोप, मंगल मुंडा, सोनामुनी मुंडा, जोंगा मुंडा आदि ग्रामीण महिलाएं पर उपस्थित थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही