Search

 
 
 

चाईबासा : ट्रांसफार्मर लगाया, कनेक्शन देना भूला विभाग

 
Chaibasa (Sukesh kumar):सदर प्रखंड के बिरूवानगर में बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर तो लगा दिया गया लेकिन उसमें बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया. ट्रांसफार्मर में कनेक्शन नहीं दिये जाने से स्थानीय लोग काफी परेशान है. यहां रहने वाले सैंकड़ों परिवार पिछले दो साल से अंधेरे में रहने को विवश हैं. ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ट्रांसफार्मर तो लगा दिया गया, लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया है. ट्रांसफार्मर में बिजली कनेक्शन नहीं करने की स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग व सांसद से शिकायत भी की लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली. इसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार को कांग्रेस के जिला महासचिव कैरा बिरूवा, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तमसोय ने ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया. दोनों ने कहा कि जल्द ही इस समस्या से बिजली विभाग को अवगत कराया जाएगा और कनेक्शन देने की मांग की जाएगी. इस दौरान मोहन हेम्ब्रम और हरिश बोदरा भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mnps-students-visited-coin-museum/">जमशेदपुर

: एमएनपीएस के विद्यार्थियों ने सिक्का संग्रहालय का किया भ्रमण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही