Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बरकेला गांव में सांसद के पहल पर लगा ट्रांसफार्मर

Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर प्रखंड अंतर्गत बरकेला गांव में पिछले दिनों ट्रांसफार्मर जल गया था. जिसे सांसद गीता कोड़ा के निर्देश पर विद्युत विभाग ने यथाशीघ्र उपलब्ध करा दिया. शुक्रवार को मुखिया सरस्वती सुंडी एवं कांग्रेस सदर प्रखंड अध्यक्ष दीकु सवैंया ने संयुक्त रूप से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. जिससे गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई. ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में काफी हर्ष है. ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार जताया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-those-advocating-ban-on-bajrang-dal-peep-into-their-own-backyard-pappu-upadhyay/">जमशेदपुर

: बजरंग दल पर बैन लगाने की वकालत करने वाले अपने गिरेबां में झांके – पप्पु उपाध्याय

मुखिया ने ग्रामीणों को किया आश्वस्त

इस अवसर पर मुखिया ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान संबंधित विभाग से सामंजस्य करके किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश दास मंडल, अभिराम लोहार, दुम्बी बोयपाई, रामराई बोदरा, मंजूरा बोयपाई, बुधलाल बोयपाई, मोटाय कुंकल, बंधु बोयपाई, सोमा बोयपाई, विनोद सुन्डी, रवि नारायण पान इत्यादि ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही