Search

 
 
 

चाईबासा : तेज हवा से क्षेत्र में कई जगहों पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित

 

Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा में सोमवार को अचानक 3:30 तेज हवा के साथ बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई स्थानों में सड़क पर पेड़ गिर गए. जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया. पूरे एक घंटे तक आंधी के साथ बारिश हुई. पश्चिमी सिंहभूम के कई हिस्सों में भी बारिश का असर देखने को मिला. जिसमें चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर, किरीबुरू, मनोहरपुर के अलावा अन्य हिस्सों में भी जोरदार बारिश हुई. तेज हवा के कारण क्षेत्र के कई हिस्सों में पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुई. कई घरों के लिए एस्बेस्टस उड़ गए. बारिश के पश्चात जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया. इसके बाद तेज हवा में गिरे पेड़ों को हटाया गया जिससे आवागमन शुरू हो सका.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kirtan-darbar-decorated-in-sakchi-gurudwara-on-the-sangrand-of-jeth-month/">जमशेदपुर

: जेठ महीने की संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही