Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नैक निरीक्षण से पूर्व कोल्हन विवि के पीजी विभाग में डीन व एचओडी का ट्रायल निरीक्षण

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में 23 जनवरी को तीन दिवसीय निरीक्षण को नैक टीम पहुंचेंगे. जिसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है. पीजी विभाग में रंग रोगन का कार्य जारी है. शुक्रवार को पीजी विभाग में ट्रायल निरीक्षण किया गया. जिसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के डीन, एचओडी समेत विश्वविद्यालय कई पदाधिकारी शामिल थे. इस दौरान अब तक विभाग की तैयारी का जायजा लिया गया. साथ ही जो कमियां है उसे अविलंब दूर करने का निर्देश भी संबंधित विभाग को दी गई. सभी एचओडी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने विभाग में किसी तरह की कमियां है तो उसे अविलंब निर्धारित समय पर पूरा करें. ताकि कमियां का उजागर ना हो सके. निरीक्षण के दौरान कुछ शिक्षकों के साथ बैठक भी किया गया. पीजी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं होने से परेशानी होती है. इसको देखते हुए विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया. निरीक्षण में प्रति कुलपति के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-welcomed-the-new-district-soldier-welfare-officer/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिकों ने नए जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी का किया स्वागत

2016 में निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय को मिला था सी ग्रेड

कोल्हान विश्वविद्यालय में पहली बार 2016 में नैक का निरीक्षण हुआ था. जिसमें काफी निराशाजनक ग्रेड प्राप्त हुए थे. विश्वविद्यालय को मात्र सी ग्रेड ही प्राप्त थे. जिसके कारण काफी परेशानी हो गई थी. इस बार अधिक से अधिक बेहतर ग्रेड प्राप्त हो इसको लेकर विश्वविद्यालय पूरी रणनीति बना चुके हैं. विश्वविद्यालय की ओर से ए प्लस ग्रेड लाने का प्रयास किया जा रहा है. शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है. विभिन्न कॉलेजों से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्णय लिया गया है. लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही