Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आदिवासी हो समाज की टीम धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में "हो" भाषा को शामिल कराने की पुरानी मांग के समर्थन में शनिवार को आदिवासी हो समाज युवा महासभा की टीम चाईबासा से ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमिटि के तत्वावधान में दिल्ली रवाना हुई. इस टीम का नेतृत्व चाईबासा से आदिवासी हो समाज युवा महासभा के महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम ने किया. विदित हो कि राष्ट्रीय स्तर पर हो भाषा को मान्यता दिलाने के लिए आठ अगस्त को दिल्ली जंतर-मंतर व पार्लियामेंट स्ट्रीट में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वहीं, इसमें हिस्सा लेने के लिए झारखंड के विभिन्न जगहों से सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व समाज के लोग चाईबासा, चक्रधरपुर, टाटानगर, रांची, बोकारो एवं अन्य स्थानों से रेल यात्रा द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं.   इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-students-of-sant-augustin-college-took-out-tricolor-rally/">मनोहरपुर

: संत अगस्तिन महाविद्यालय के छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली

अन्य राज्यों के युवा वर्ग भी धरना-प्रदर्शन में होंगे शामिल 

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा राज्य से भी भारी संख्या में महिला-पुरूष वर्ग के साथ-साथ युवा वर्ग के लोग धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे हैं. इस धरना-प्रदर्शन के जरिए केन्द्र सरकार से हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की जाएगी. साथ ही केन्द्र सरकार को मांग पत्र सौंपा जाएगा. वहीं, टीम काे रवाना आदिवासी फिल्म कलाकार राजूराज बिरूली, राहुल बिरूवा तथा ओएबन-सत्यजीत हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से किया. इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहाड़गंज के समीप चिन्योट भवन में ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है. आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली की सामाजिक टीम ने संपर्क नंबर जारी कर रखा है. इस टीम में आदिवासी हो समाज युवा महासभा केन्द्रीय कमिटि के धर्म सचिव सोमा जेराई, संगठन सचिव सुशील सवैंया, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर सिधु, प्रदेश सांस्कृतिक सचिव जगन्नाथ हेस्सा, योगेश्वर पाट पिंगुवा, लक्ष्मी बोबोंगा सहित अन्य लोग शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-deputy-chief-of-hudangda-panchayat-assured-to-provide-housing-to-the-villagers/">बंदगांव

: हुडंगदा पंचायत की उप मुखिया ने दिया ग्रामीणों को आवास दिलाने का आश्वासन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही