Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आदिवासी हो समाज युवा महासभा का वार्षिक उपरूम जुमूर स्थगित

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बबलू सुंडी की अध्यक्षता में मंगलवार को आदिवासी हो समाज युवा महासभा केंद्रीय कमेटी की बैठक महासभा कला एवं संस्कृति भवन परिसर हरिगुटू, चाईबासा में हुई. बैठक में वार्षिक कार्यक्रम उपरूम जुमूर (मिलन समारोह) को स्थगित कर दिया गया है. इसका आयोजन 16 जनवरी को निर्धारित किया गया था. वैश्विक कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के प्रभाव और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के संबंध में सामाजिक स्तर पर गहन विचार-विमर्श किया गया. इसके बाद समाज हित और स्वास्थ्य हित में उपरूम-जूमूर- 2022 के आयोजन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया. वहीं, हाल में विस्तार किए गए आदिवासी हो समाज युवा महासभा केंद्रीय कमेटी के नए पदाधिकारियों का 18 जनवरी को 11 बजे महासभा केंद्रीय कार्यालय सह कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटु, चाईबासा में शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय की गई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-electricity-supply-started-in-sails-township-after-20-hours-at-12-10-pm/">किरीबुरु

: सेल की टाउनशिप में 20 घंटे बाद दोपहर 12.10 बजे विद्युत आपूर्ति हुई शुरू
नए पदाधिकारियों के साथ आज के समय में विभिन्न प्रदेश-जिला में रह रहे आदिवासी हो समाज के युवाओं को संगठन में जोड़ने पर बल दिया जाएगा. इसके साथ-साथ आदिवासी हो समाज महासभा के नियमावली, विधि-उपविधि के तहत आदिवासी हो समाज युवा महासभा की शाखा इकाइयों में से झारखंड प्रदेश कमेटी सहित छह जिला कमेटी के गठन और विस्तार हेतु निम्न लोगों को विभिन्न शाखा ईकाई स्तर पर प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किया गया. बैठक में केन्द्रीय उपाध्यक्ष इपिल सामड, महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष महर्षि महेंद्र सिंकू, सांस्कृतिक सचिव प्रियथम उर्फ प्रकाश पूर्ति, संगठन सचिव सुशील सवैंया, धर्म सचिव सोमा जेराई, दियुरी सदस्य नितिन कुमार जामुदा, पूर्व जिला सचिव राम चन्द्र सामड, पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष मदन बोदरा, ओयबन हेम्ब्रम, जामदार हेम्ब्रम, तुलसी बारी, प्रमिला बिरुवा, सत्येंद्र लागुरी, संजय हेम्ब्रम, सुरेश चन्द्र पिंगुवा, अशीष कुमार तिरिया, कृष्णा हांसदा, सोना सेलेम हांसदा, हरिश कुंकल आदि लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही