Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आदिवासी उरांव समाज संघ ने 30 जून को स्थापना दिवस मनाने का लिया निर्णय

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कुड़ुख सामुदायिक भवन पुलहातु में बुधवार को उरांव समाज क्षेत्रीय कमिटी की बैठक संचू तिर्की की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी उरांव समाज संघ चाईबासा की ओर से 30 जून को स्थापना दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान संघ के सचिव अनिल लकड़ा ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक परपंरा के अंतर्गत कुछ ऐसी विशेष परपंरा है जैसे -कंडसा बनाना, डंडा कटना, ऊतूर इत्यादि को सीखने की अति आवश्यकता है. स्थापना दिवस में इस तरह के परंपरा के जानकार व्यक्ति को उरांव समाज सम्मानित करेगी. साथ ही आने वाले समय में इस विशेष परंपरा का कार्यशाला का आयोजन कर नवयुवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि पीढ़ी दर पीढ़ी इस परंपरा को सीखे. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-there-are-many-discrepancies-in-the-wage-revision-of-sail-employees-dk-pandey/">किरीबुरु

:  सेल कर्मियों के वेज रिवीजन  में अनेक विसंगतियां है : डीके पांडेय

पूर्वजों के बनाए गए मार्गदर्शन को मानते हुए 30 जून को मनाया जाता है स्थापना दिवस

बैठक में स्थापना दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बताया गया. उन्होंने बताया कि आज से करीब 74 वर्ष पूर्व 30 जून 1948 को हमारे समाज के प्रबुद्ध महानुभावों  पूर्वजों ने सामाजिक संगठन के प्रति एक बीज बोया था. आपस में मिल-जुलकर एक कमेटी, एक संस्था को जन्म दिया था. आज हम उन्हीं पूर्वजों के मार्गदर्शन व उनके बनाये गये पदचिन्ह को अपना कर चल रहें है. उन पूर्वजों द्वारा जो भी नियम बनाये गए जैसे सामाजिक, पंचायती, संगठन, सांस्कृतिक, परंपरा, भाषा, शिक्षा, संस्कार को मानते हुए भी आज हमारा समाज एकजुटता का परिचय देते आ रहा है. हम उन महानुभावों को सादर प्रणाम करते है व श्रद्धांजलि अर्पित करते है, जिन्होंने आज हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दिया. आज हम उन्हीं के बनाए गए मार्गदर्शन को मानते हुए प्रत्येक वर्ष 30 जून को स्थापना दिवस मनाते है. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-resolve-to-increase-women-empowerment-under-csr-scheme/">किरीबुरु

: सीएसआर योजना के तहत महिला सशक्तिकरण बढ़ाने का लिया गया संकल्प

समाज के हर क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले सभी लोगों को किया जाएगा सम्मानित 

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर समाज के मैट्रिक, इंटर छात्र-छात्राओं व समाज द्वारा रक्तदान समूह के रक्तदान करने वाले प्रत्येक युवा और समाज के हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहें हो उन सभी लोगों को सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से नप के कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज, सहदेव किस्पोट्टा, बाबूलाल बरहा, दुर्गा खलखो, लालू कुजूर, मंगल खलखो, भगवान दास तिर्की, दिलीप बरहा, महाबीर बरहा, संजय नीमा, सुबीर लकड़ा, मोहन बरहा, पन्नालाल कच्छप, पंकज खलखो, दुर्गा कुजूर, राजेंद्र कच्छप, छेदु मिंज, शंभू कच्छप, नरेश कुजूर, भीम बरहा, गामा बरहा, तेजो कच्छप, भोला कुजूर, सोमरा बाड़ा, महाबीर कच्छप, सावित्री कच्छप आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chhau-dance-organized-on-rajo-sankranti-in-gadda/">जमशेदपुर

: गदड़ा में रजो संक्रांति पर छऊ नृत्य आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही