Search

 
 
 

Chaibasa : आदिवासी उरांव समाज संघ 30 जून को मनाएगा स्थापना दिवस

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा कुडुख सामुदायिक भवन पुलहातु में सोमवार को आदिवासी उरांव समाज संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संचू तिर्की ने की. बैठक में सर्वसम्मति से स्थापना दिवस 30 जून को मनाने का निर्णय लिया गया. समारोह के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई. बताया गया कि इस स्थापना दिवस में समाज के पूर्व संस्थापक मंडली के परिजनों को सम्मानित कर उन संस्थापको के किए गए कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. प्रत्येक वर्ष मैट्रिक एवं इंटर में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाता है. इस वर्ष से समाज की ओर से समाज के छात्र-छात्राओं के लिए टैलेंट हंट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जो स्थानीय पुलहातु मध्य विद्यालय चाईबासा में 23 जून की सुबह 10 बजे को होगा. इस प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को 30 जून को पिल्लई हॉल चाईबासा में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-resolved-to-sacrifice-ego-pride-and-evil-on-bakrid/">Jamshedpur

: बकरीद पर अहंकार, घमंड एवं बुराई की कुर्बानी देने का लिया संकल्प

कार्यक्रम को लेकर समाज की महिला सदस्य काफी उत्साहित हैं

इस समारोह में समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया जाता है. सरकारी नौकरी में नवनियुक्त युवक- युक्तियां को भी सम्मानित किया जाता है. कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य-संगीत का भी आयोजन होगा. इसके लिए समाज की महिला सदस्य काफी उत्साहित हैं. अंत में उपसचिव लालू कुजूर ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में सहदेव किस्पोट्टा, बाबूलाल बरहा, अनिल डा, लक्ष्मण बरहा, दुर्गा खलखो, सुमित बरहा, किशन बरहा, विजयलक्ष्मी लकड़ा, लक्ष्मी बरहा, लक्ष्मी कच्छप, निर्मला लकड़ा, सावित्री कच्छप, लक्ष्मी खलखो, शिल्पा तिग्गा, तीजो तिर्की, चमरू लकड़ा, शम्भू टोप्पो, राजु तिग्गा, सीताराम मुण्डा, खुदिया कुजूर, बबलू खलखो, शम्भू कच्छप, भीम बरहा, नरेश कुजूर, विक्रम खलखो भरत कुजूर सुखराम तिर्की आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही