Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आदिवासी उरांव समाज ने लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप को किया सम्मानित

Chaibasa (Sukesh Kumar) : आदिवासी उरांव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप का आदिवासी उरांव समाज संघ चाईबासा के अध्यक्ष सचिव के नेतृत्व में सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह का आयोजन चाईबासा स्थित पुलहातु सामुदायिक भवन में बुधवार को किया गया था. समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ देकर व मिष्ठान्न खिला कर सम्मानित किया गया. मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी के भव्य कार्यक्रम में लाइब्रेरीमैन संजय कच्छप को आमंत्रित किया गया था. वे दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए. उनका वहां सम्मान किया गया. इस उपलब्धि को समाज की उपलब्धि जोड़ते हुए आदिवासी उरांव समाज ने लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप को सम्मानित किया. मौके पर अध्यक्ष संचु तिर्की ने कहा कि सचमुच आज हम सबके लिए बहुत ही गौरव का दिन है कि आज हम अपने ही समाज के एक ऐसे व्यक्तित्व का सम्मान कर रहे हैं. वे आज के इस परिवेश में शिक्षा के प्रति अपना योगदान दे रहे हैं. यह सचमुच बड़े ही गौरव की बात है. सचिव अनिल लकड़ा ने कहा कि हमारा उरांव समाज का इतिहास बहुत ही योगदान पूर्वक रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/workshop-on-credit-system-course-on-may-4-at-ghatshila-college/">घाटशिला

कॉलेज में क्रेडिट सिस्टम पाठ्यक्रम को लेकर कार्यशाला 4 मई को
हमलोग हमेशा से ही समाज देश के लिए योगदान देते आए हैं, ऐसे में इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज संजय कच्छप ने जो कार्य किया है, खासकर गरीब असहाय आदिवासी बच्चों को पठन-पाठन की रूचि पैदा करने एवं उन्हें हरसंभव किताबों की कमी को दूर करने का सार्थक प्रयास बताता है कि यह और अशिक्षा जैसी अंधकार को मिटाने का इनका सार्थक प्रयास आगे देश समाज को एक नई दिशा देगा. कार्यक्रम में सम्मान पाकर संजय कच्छप ने कहा कि आज मैं जो भी कुछ हूं सब आप समाज द्वारा दी गई प्रेरणा, आशीर्वाद, मार्गदर्शन, प्यार, स्नहे का ही परिणाम है. आज मैं जो कुछ भी कर पा रहा हूं अपने अभिभावक माता-पिता के आशीर्वाद से ही कर पा रहा हूं, इसलिए मेरी श्रद्धा सुमन अपने अभिभावक के प्रति है, समाज के प्रति है. समारोह में समाज के बाबूलाल बरहा, लक्ष्मण बरहा, मंगल खलखो, दुर्गा खलखो, गणेश कच्छप, सुबीर लकड़ा, पंकज खलखो, संजय नीमा, सुमित बरहा, शंकर कच्छप, संजय तिग्गा, सचिन कुमार, सागर कोया आदि काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही