Search

 
 
 

चाईबासा : आदिवासी संगठनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

 
Chaibasa (Sukesh Kumar): जिले के पोस्ट ऑफिस चौक पर बुधवार शाम आदिवासी संगठनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और सीधी के भाजपा विधायक के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला का पुतला दहन किया. यह पुतला दहन सत्ता के नशे में चूर सीधी के भाजपा विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना के विरोध में किया गया था. आदिवासी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है. भाजपा का आदिवासियों के प्रति निकृष्ट मानसिकता को उजागर करते हुए उनके झूठे आदिवासी प्रेम का पर्दाफाश करना अत्यंत आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-namdharis-autobiography-is-inspiring-to-improve-the-future-harivansh/">जमशेदपुर

: भविष्य की राह बेहतर बनाने को प्रेरक है नामधारी की आत्मकथा – हरिवंश
विरोध प्रदर्शन में प्रकाश पूर्ति, विनोद सवाइयां, बेला जेराइ, राजकमल पाठ पिंगुआ, वीर सिंह बालमुचु, अजीत पूर्ति, संजय लगुरि, बाल किशन देवगम, सन्नी संदीप देवगम, कालीचरन सवाइयां, शुशिला बोदरा, हीरा मानी देवगम, राहुल बिरुआ, सचिन राज तुबिद, रवि बिरूली, अनिल बनरा, रोहित कलुण्डिया, अनुज दोन्गो, युवराज पूर्ति, मनोज बिरूली, आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही