Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa : आदिवासी हो समाज युवा महासभा की हुई समीक्षा बैठक

Chaibasa (Sukesh Kumar) : 13 और 14 सितम्बर को जंतर-मंतर नई दिल्ली में आयोजित सेमिनार व धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया था. महासभा कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू, चाईबासा में सोमवार को आदिवासी हो समाज युवा महासभा के तत्वावधान में समीक्षा बैठक हुई. इसमें पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा से भी प्रतिनिधि शामिल हुए. हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की वर्षों-पुरानी मांग को लेकर 13 सितंबर को सेमिनार और 14 सितम्बर को जंतर-मंतर, पार्लियामेन्ट स्ट्रीट, नई दिल्ली में धरना-प्रदर्शन किया गया था. इसकी पूरी जानकारी महासभा की समीक्षा बैठक में दी गई. महासभा राष्ट्रीय कमिटी के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पूर्ति, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर सिदु, जिला कोषाध्यक्ष सत्यव्रत बिरूवा ने दुदुगर यात्रा, दोलाबु दिल्ली 4.0 कार्यक्रम का आय-व्यय ब्योरा एवं विभिन्न मदों में खर्च की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-both-the-main-accused-in-the-triple-murder-case-of-tebo-police-station-arrested/">Kiriburu

: टेबो थाना के तिहरे हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बैठक में कहा गया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने के लिए समय मांगा गया है. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड, उपाध्यक्ष सुरा बिरूली, महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, शिक्षा सचिव शांति सिधु, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बिरसिंह बिरूली, बंगाल से कोल सनागम हयम सोसायटी के प्रतिनिधि बिरेन तुबिड, प्रदेश अध्यक्ष गोबिन्द पुरती, जिलाध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा, जिला सचिव ओएबन हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष सत्यव्रत बिरूवा,आदिवासी "हो" समाज सेवानिवृत्त संगठन के महासचिव चंद्रमोहन बिरूवा, बलकेश्वर सिंकू, तिलक बारी, जगन्नाथ हेस्सा, दांसर बोदरा, सोमा जेराई, सिकंदर बिरूली, रामन अल्डा, रामसिंह होनहागा, रामेश्वर बिरूवा, लेबा गागराई, पुतकर लागुरी, सनिका सुंडी, भगवान लागुरी, सोनाराम लागुरी, अशीष तिरिया आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-police-recovered-two-ieds-from-tonto-police-station-area-naxalite-plan-failed-2/">Kiriburu

: टोंटो थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो आइइडी बरामद, नक्सली योजना विफल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही