Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आदिवासी हो समाज युवा महासभा सिखाएगा कम्प्यूटर, विद्यार्थियों का हुआ साक्षात्कार

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से महासभा पुस्तकालय सह-अध्ययन केंद्र, हरिगुटू चाईबासा में सोमवार को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने हेतु छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू कार्यक्रम रखा गया. आदिवासी हो समाज युवा महासभा के तत्वावधान में एसआर कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर तथा ई-मैक्स इंडिया के मार्फत एक सप्ताह पहले आवेदन फार्म भरवाया गया था. जिसमें लगभग सैकड़ों विद्यार्थियों ने इंटरव्यू में भाग लिया. कंप्यूटर शिक्षा के जगत में समाज के छात्रों को तीन महीना के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा दिया जाएगा और चालीस-चालीस स्टूडेंट के बैच होगा. जिसका संचालन दोपहर के बाद की जाएगी. इसके अलावे यहां पर अन्य कंप्यूटर कोर्स के लिए एडमिशन की प्रक्रिया के संबंध में भी छात्रों को इंटरव्यू के दौरान जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-election-office-of-team-moonka-kedia-opened-in-milani-hall/">जमशेदपुर

: मिलानी हॉल में खुला टीम मूनका-केडिया का चुनावी कार्यालय

कम्प्यूटर की दी जाएगी बेसिक जानकारी

इसके माध्यम से कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी जाएगी और कंप्यूटर में आगे की व्यावसायिक शिक्षा हेतु छात्रों को प्रेरित किया जाएगा. इंटरव्यू बोर्ड में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इपिल सामड, महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम, प्रदेश सांस्कृतिक सचिव जगनाथ हेस्सा, संगठन सचिव राहुल पूर्ति, इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सुभाष लागुरी, असिसटेंट डायरेक्टर राहुल पिंगुवा, सामु पुरती, लक्ष्मण पुरती, उदय पुरती, हाटगम्हरिया सेंटर के सहायक टीचर उमेश चंद्र गोप मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही