Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: जागरुकता की कमी से पिछड़ रहे हैं जनजातीय श्रमिक- बड़कुंवर गागराई

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: मंझारी प्रखंड के भागाबिला पंचायत अंतर्गत ग्राम बड़बिल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय-जमशेदपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय अनुसूचित जनजाति श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ. कार्यक्रम के समापन समारोह में पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कोल्हान प्रमंडल के जनजातीय श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-after-a-lot-of-humility-the-family-members-of-the-martyr-ganesh-agreed/">बहरागोड़ा

: काफी मान-मनौव्वल के बाद माने शहीद गणेश के परिजन

गरीबी, अशिक्षा तथा नशाखोरी जनजातीय समुदाय के लोगों का मूल समस्या: बड़कुंवर  

उन्‍होंने कहा कि गरीबी, अशिक्षा तथा नशाखोरी इस समुदाय के लोगों का मूल समस्या है. जागरुकता की कमी के कारण इस समुदाय के लोग सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. इसी वजह से ये लोग विकास की मुख्य धारा से पिछड़ गए हैं. उन्होंने कहा कि जब तक इस समुदाय के लोग जागरूक नहीं होंगे इनकी प्रगति का मार्ग अवरुद्ध रहेगा.

वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अभाव  किसी भी समाज को बहुत पीछे छोड़ देगा: राज किशोर

[caption id="attachment_333519" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/16jun2a.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित पुरुष व महिला श्रमिक.[/caption] इस अवसर पर बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने कहा कि जनजातीय समुदाय में जागृति का संचार कर ही उन्हें प्रगति के पथ पर अग्रसर किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अभाव  में  आने वाला समय किसी भी व्यक्ति तथा समाज को बहुत पीछे छोड़ देगा. कार्यक्रम का संचालन बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक पीताम्बर राउत ने किया. कार्यक्रम में 40 महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने भाग लिया.

कार्यक्रम की सफलता में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ समाजसेवी तथा भाजपा नेता वशिष्ठ प्रधान, गुरुचरण बांकिरा, मिथिलेश नन्द, विद्यालय के प्रधानाध्यापक महादेव मुंडा, सहायक शिक्षक जितेंद्र द्विवेदी, वार्ड सदस्य ललिता बिरुआ, वासुदेव महाराणा तथा गोविन्द चन्द्र गोप आदि का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें: जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-yoga-practice-was-done-to-the-students-at-padmavati-jain-saraswati-shishu-vidya-mandir/">जगन्नाथपुर

: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्रों को कराया गया योगाभ्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही