Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आदिवासी यंगस्टर्स यूनिटी ने सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने को लेकर किया प्रदर्शन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा बस स्टैंड के समीप आदिवासी यंगस्टर्स यूनिटी ने जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान बस एसोसिएशन, बस संचालक व बस चालकों के खिलाफ नाराजगी जताई. यूनिटी के सदस्यों ने बताया कि आए दिन बस चालकों की लापरवाही के कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है. यात्रियों और राहगीरों की जान जा रही है. बुधवार को तेलाई में बस पलटने की घटना प्रकाश में आई थी जिसमें एक बच्चे की जान चली गई थी. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bdo-reviewed-matriculation-scholarship-savitribai-phule-kishori-samriddhi-yojana/">चाईबासा

: मैट्रिक छात्रवृत्ति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की बीडीओ ने की समीक्षा
इस मामले पर आक्रोश जताते हुए आदिवासी यंगस्टर्स यूनिटी ने विरोध प्रदर्शन के माध्यम से जिला परिवहन पदाधिकारी से लापरवाह चालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की. मौके पर रेयांस सामड, रमेश जेराई, हीरामणि देवगम, सुशीला बोदरा, अमित होनहागा, आशीष कुदादा, दुलुरम कुंकल, कालीचरण सवैया आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही