Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : शहीद पार्क में 25 मार्च को अमर वीर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Chaibasa (Sukesh Kumar) : 25 मार्च को शहीद पार्क में झारखंड पुनरुत्थान अभियान के तत्वधान में आयोजित दुल सुनूम कार्यक्रम में जगन्नाथपुर प्रखंड से सैकड़ों ग्रामीण भाग लेंगे. इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. यह बातें रविवार को जगन्नाथपुर प्रखंड परिसर स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित बैठक में आशा पूर्ति ने कही. बैठक की अध्यक्षता झारखंड पुनरुत्थान अभियान के संयोजक सन्नी सिंकु ने की. उन्होंने सभी सदस्यों से तैयारी की जानकारी हासिल की. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-residents-of-mir-mohalla-are-troubled-by-the-drinking-water-crisis-will-lay-siege-to-the-bloc/">मनोहरपुर

: पेयजल संकट से मीर मुहल्ला वासी परेशान, करेंगे प्रखंड मुख्यालय का घेराव

ज्यादा से ज्यादा लोगों से भाग लेने की अपील

अभियान के संस्थापक सदस्य सुमंत ज्योति सिंकू और गुरुचरण सिंकु ने कहा कि देश में मुगल शासकों को हराने के बाद जब अंग्रेजी शासक देश में अपना साम्राज्य स्थापित कर रहे थे. उसी क्रम में जमीन पर खेती करने के बदले मालगुजारी वसूलने के लिए कोल्हान की धरती पर मेजर रफसेज ने अपना कदम रखा था. इसके पचास वर्ष पहले से ही कोल्हान की धरती को स्वतंत्र कर संप्रभुता कायम कर चुके हो विद्रोहियों ने रफसेज के खिलाफ विद्रोह कर दिया था. जिसमें कोल्हान के 50 हो विद्रोहियों ने वहीं शहादत दी थी. उन्हीं शहीदों की याद में शहीद पार्क चाईबासा बना है. इसीलिए कोल्हान वासियों के लिए यह घटना प्रेरणाश्रोत है. कोल्हान के सभी जन प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए. बैठक में उपेंद्र सिंकू, संदीप तिरिया, बबलू तिरिया, नेहा हेंब्रम, सुनीता सिंकू उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही