Search

 
 
 

चाईबासा : स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

 
Chaibasa : सदर बाजार विश्वकर्मा मार्केट में मंगलवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत एवं 1857 की क्रांति के नायक अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती मनाई गई. जयंती के अवसर पर मौजूद विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने महानायक शहीद मंगल पांडे के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-81-houses-of-bundu-panchayat-were-connected-with-jal-jeevan-mission/">चाईबासा

: बुंडू पंचायत के 81 घरों को जोड़ा गया जल जीवन मिशन से
इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि हम भारतवासियों को ऐसे महानायक के जीवन गाथा से प्रेरणा लेनी चाहिए और देशभक्ति का जज्बा लिए देश के विकास व संस्कृति की रक्षा के लिए चिंतन करना चाहिए. इसके साथ-साथ निरंतर अपने जीवन में सामाजिक गतिविधि करते रहना चाहिए जिससे समाज के लोगों को नई प्रेरणा मिलती रहे. उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रताप कटियार, सतीश पूरी, दिलीप साव, रितेश कुमार प्रसाद अजय झा, कामेश्वर विश्वकर्मा, जय किशन बिरूली, प्रकाश महतो, मोहित महतो, राकेश पोद्दार ,राम सिन्हा ,अजय मोहता, राहुल कारवां उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही