Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बालू किल्लत की समस्या को लेकर मंत्री आलमगीर आलम से मिले त्रिशानु राय

Chaibasa (Sukesh Kumar) : बालू की किल्लत से होने वाली परेशानी को लेकर प सिंहभूम जिला बीस सूत्री सदस्य कांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने गुरुवार को राँची में मंत्री आलमगीर आलम से मुलाकात की. उन्होंने इस ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जनहित में उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया है. इस संबंध में त्रिशानु राय ने कहा है कि बालू की कमी के कारण राज्य में विकास कार्य बाधित हो गया है. इससे एक ओर बेरोजगारी बढ़ रही है, वहीं सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-workshop-organized-for-farmers-in-narsanda-village-of-sadar-block/">चाईबासा

: सदर प्रखंड के नरसंडा गांव में किसानों के लिए कार्यशाला आयोजित
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से प सिंहभूम जिला में बालू की किल्लत देखी जा रही है. इससे विकास के लिए चल रहे बड़े निर्माण कार्यों की गति ठप हो गई है. इसका सीधा प्रभाव उद्योग-धंधो के साथ सड़क निर्माण, बिल्डर्स एवं रियल स्टेट के कार्यों पर पड़ा है. साथ ही बालू की कमी से पूर्व निर्मित भवन की मरम्मत के अलावा टाईल्स, पाईप फिटिंग्स समेत अन्य छोटे कार्यों में भी रुकावट आई है. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-the-sub-health-center-building-built-in-hudangda-village-of-karaikela-is-still-incomplete-the-patient-is-upset-due-to-lack-of-treatment/">बंदगांव

: कराईकेला के हुडंगदा गांव में बना उप स्वास्थ्य केंद्र भवन आज भी है अधूरा, इलाज के अभाव में मरीज परेशान
इस क्षेत्र से जुड़े दूसरे सामानों के व्यापार में भी गिरावट देखी जा रही है. नतीजन इस क्षेत्र से जुड़े व्यवसायी, कामगारों, छोटे दिहाड़ी मजदूरों और इनसे संबंधित लाखों लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है. इससे लोग बेरोजगार भी हो रहे है. बालू की किल्लत की समस्या से अवगत कराते हुए इसके निदान की दिशा में शीघ्र कदम उठाने का अनुरोध त्रिशानु राय ने किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही