Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कमीशनखोरी से परेशान वेंडर ने उपायुक्त से की शिकायत

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : खूंटपानी प्रखंड के सरकारी योजनाओं में कमीशनखोरी चरम सीमा पर है. कमीशनखोरी से न सिर्फ योजनाओं के लाभुक परेशान हैं बल्कि सामान आपूर्ति करने वाले वेंडर भी परेशान हैं. मडकोबेड़ा पंचायत के केन्दूलोटा में सामान आपूर्ति करने वाले वेंडर विजय आनंद जारिका ने कमीशनखोरी से परेशान होकर उपायुक्त को पत्र लिखकर कमीशन मांगने वालों पर उचित कार्रवाई की मांग की है. उपायुक्त को लिखे पत्र के अनुसार प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत निर्माणाधीन पशु शेड में सामान आपूर्ति करने वाले वेंडर विजय आनंद से कार्यालय के कर्मचारी व पदाधिकारी कमीशन में मोटी रकम मांग रहे है. उन्होंने कमीशन देने में असमर्थता जताई है और बताया है कि कर्मचारियों द्वारा उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-voter-list-brief-revision-work-started-blos-doing-house-to-house-survey/">चाईबासा

: मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य शुरू, घर-घर सर्वे कर रहे बीएलओ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही