Search

चाईबासा : चार साल का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में लोग गर्मी से बेहाल हो गए है. यहां पिछले चार साल का सबसे अधिक गर्म दिन मंगलवार रहा. मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया. गर्मी के कारण लोग कम ही घर से बाहर निकले. दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. शाम को धूप कम होने क बाद लोग घरों से बाहर निकले. इधर, जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है. जनहित के लिए अलर्ट जारी करते हुए सिविल सर्जन ने कहा है कि जरूरत के आधार पर ही लोग घर से बाहर निकले. कुछ दिनों तक अधिक तापमान रहेगा. खाली पेट घर से बाहर न निकले. किसी तरह की शिकायत होने पर अस्पताल जरूर पहुंचे. उन्होंने कहा कि ग्लूकोज पाउडर और नींबू का पानी निरंतर पीते रहे. गर्मी से बचने के लिए हर तरह का उपाय को अपनाएं. छोटे बच्चों को घर से बाहर ज्यादा ना निकाले. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pragya-kendra-operators-demanded-not-to-give-id-to-anyone-else/">चाईबासा

: प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने किसी अन्य को आईडी नहीं देने की मांग की

सदर अस्पताल पहुंचे लू के दो मरीज

पश्चिमी सिंहभूम के सदर अस्पताल में मंगलवार को लू के दो मरीज पहुंचे. उन्हें इलाज करने के पश्चात छोड़ दिया गया. इसमें एक तांतनगर के मदन बारी और एक मरीज खुटपानी के शामिल है. इन दोनों को पानी की कमी की शिकायत से लू लगी है.

फुल लोड मिल रही बिजली

पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला में कुल 200 मेगावाट बिजली की डिमांड है. वर्तमान में दोनों जिलों में फुल लोड बिजली मिल रही है. इससे गर्मी में लोगों को कुछ राहत है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp