Search

 
 
 

चाईबासा : जमीन विवाद में दंपति की हत्या करने वाला दो आरोपी गिरफ्तार, गये जेल

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो थाना पुलिस ने सागरकटा सुइयम्बा गांव में जमीन विवाद में दंपति की हत्या करने वाले दोनों आरोपी सुबेदार बिरुवा उर्फ चुनी और बुधराम बिरुवा को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार सागरकटा सुइयम्बां गांव निवासी 58 वर्षीय मुकुरु बिरुवा और उसकी पत्नी 50 वर्षीय मुतरी बिरुवा की उक्त लोगों के द्वारा कुल्हाड़ी से मार हत्या कर दी गयी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-under-the-social-justice-march-ajsu-partys-demonstration-at-the-district-headquarters-on-13th/">जमशेदपुर

: सामाजिक न्याय मार्च के तहत आजसू पार्टी का जिला मुख्यालय पर 13 को प्रदर्शन

आरोपी ने स्वीकार किया अपराध

मृतक के भाई गोपाल बिरुवा के बयान पर 8 अप्रैल को टोंटो थाना में मामला दर्ज किया गया था. दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना दोष स्वीकार कर लिया है. उक्त दोनों ने पहले मृतक के बेटे को पकड़ कर मारने की कोशिश की थी. जब वह बच कर निकल भागा तो उसके माता-पिता की हत्या कर दी. बताया गया है कि मृतक के परिवार और आरोपियों के बीच जमीन विवाद चल रहा था. दोनों को पुलिस रविवार को जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही