Search

 
 
 

चाईबासा : साइबर ठगी के दो आरोपी जामताड़ा तथा गिरिडीह से गिरफ्तार

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : साइबर फ्रॉड के मामले में छह साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को पण्ड्रासाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वर्ष 2017 में पिंकी होनहागा नामक महिला से साइबर बदमाशों ने मोबाइल के माध्यम से ठगी कर ली थी. महिला को झांसा देकर एटीएम पिन प्राप्त कर फर्जी तरीके से उनके बैंक अकाउंट से पैसों निकासी कर ली गई थी. महिला के पंजाब नेशनल बैंक के खाता संख्या-2932000100125858 से 99999.00 रूपये की अवैध निकासी हुई थी. इस मामले में पण्ड्रासाली थाना में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने तकनीकी बिन्दुओं पर गहनता से अनुसंधान प्रारंभ कर काण्ड का उद्भेदन किया. सोमवार को थाना प्रभारी की ओर से इसकी पुष्टि की गई.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-bhoomi-bachao-samiti-opposes-the-construction-of-chhath-ghat/">चाईबासा

: कोल्हान भूमि बचाओ समिति ने छठ घाट निर्माण का किया विरोध

एक अन्य साथी चल रहा फरार

इस मामले में पुलिस ने जामताड़ा जिला के दुधानी गांव निवासी प्रदीप मंडल और गिरिडीह जिला के घाटकुल गांव निवासी तौफिक अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पश्चिमी सिंहभूम पुलिस की विशेष टीम ने जामताड़ा तथा गिरिडीह जाकर दोनों को गिरफ्तार किया. वहीं इनका एक अन्य साथी गिरिडीह निवासी मो अजमल अंसारी अब भी फरार चल रहा है, जिसके कारण उसके घर की कुर्की जब्ती की गई.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही