Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा पुलिस को सफलताः AK-47 के साथ PLFI एरिया कमांडर समेत दो गिरफ्तार

Chaibasa: पुलिस ने PLFI के एरिया कमांडर समेत दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार किया है. एसपी आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान एरिया कमांडर सोमा हेंब्रम और बिरसा खंडाइत को गिरफ्तार किया गया. दोनों की गिरफ्तारी गोईलकेरा थाना क्षेत्र के चितिर पहाड़ी के पास से हुई. इनके पास से पुलिस ने दो एके 47, नौ मैगजीन, 188 राउंड जिंदा गोली, 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया है. सोना हेंब्रम के खिलाफ चाईबासा और खूंटी जिले के अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज हैं, जबकि बिरसा खंडाइत के तीन मामले दर्ज है. इसे पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/action-against-67-beos-in-bihar-instructions-to-stop-salary-for-not-picking-up-phone/">बिहार

में 67 BEO पर गिरी गाज, फोन नहीं उठाने पर सैलरी रोकने के निर्देश
[caption id="attachment_875945" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/12-17.jpg"

alt="" width="1280" height="725" /> तस्वीरः उग्रवादियों के पास से बरामद हथियार[/caption]

लेवी वसूलने जुटा था उग्रवादी

एसपी को सूचना मिली थी कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में एरिया कमांडर सोमा हेम्ब्रम उर्फ नाजोम अपने दस्ता के कुछ सदस्यों के साथ भ्रमणशील है. वह गोईलकेरा, आनन्दपुर थाना क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को बंद कराने की धमकी देते हुए संवेदकों से लेवी की मांग कर रहे हैं. एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-hc-judge-and-jhalsa-acting-president-justice-sujit-narayan-took-cognizance-rape-case-two-sisters/">रांची

: दो बहनों के रेप केस में HC जज व झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण ने लिया संज्ञान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही