Search

 
 
 

चाईबासा : 55 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, हथियार के साथ भी दो धराए

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पुलिस अधीक्षक चाईबासा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न इलाकों में छापामारी की. इस दौरान सुपलसाई गांव से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में अविनाश गोप उर्फ हबड़ी और सामु हेम्ब्रम शामिल हैं. इनके पास से कुल 55 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/accused-of-looting-jharkhand-jaguar-jawan-arrested/">झारखंड

जगुआर के जवान से लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में दो लोगों को चोरी की बाइक से साथ गिरफ्तार किया है. इनमें सिलवर देवगम उर्फ अनुज देवगम एवं ललित मुंडारी शामिल है. इनके पास से एक देशी कट्टा एवं जिन्दा कारतूस मिला है. दोनों को पुलिस ने खप्परसाई ओवर ब्रिज के पास गिरफ्तार किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो ने बुधवार को मुफस्सिल थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही