Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पांड्रासाली ओपी पुलिस ने खूंटपानी प्रखंड के बादिया गांव के पास से दो लोगों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है. दोनों के पास से एक लोडेड पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद किया गया है. गिरफ्तार बदमाशों में पांड्रासाली ओपी क्षेत्र के गोंडाई निवासी माड़की गोप और दूसरा खरसावां थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव निवासी सुनील कारवां शामिल हैं. दोनों के खिलाफ ओपी में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-tata-steels-noamundi-iron-ore-mines-wins-six-awards-at-memc-week/">किरीबुरू

: टाटा स्टील के नोवामुंडी आयरन ओर माइंस ने एमईएमसी सप्ताह में छह पुरस्कार जीते
ओपी प्रभारी रथु उरांव ने बताया कि शनिवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बादिया गांव स्थित ईंट भट्ठा के पास दो अज्ञात युवक संदेहास्पद स्थिति में हैं. सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार व सशस्त्र बल के साथ वहां पहुंचे तो दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस के जवानों ने दोनों को पकड़ लिया. दोनों बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. तलाशी लेने पर माड़की गोप के पास से अवैध लोडेड पिस्तौल बरामद किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही