Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : IED ब्लास्ट में CRPF का एक जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से लाया जा रहा रांची

Chaibasa :  नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को अपना निशाना बनाया है. जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में ईचाहातु गांव के पास नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. 60 बटालियन के कांस्टेबल सीएस मणि को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल भेजा गया. जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जवान को रांची रेफर कर दिया गया. जवान को बेहतर इलाज के हेलीकॉप्टर से रांची लाया जा रहा है. यहां उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-9-5.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" />

आईईडी की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/641962d1-5aad-47bc-8c3e-b88fd7ea2ae1.jpg"

alt="" width="1080" height="776" /> जानकारी के मुताबिक, ईचाहातु में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ऑपरेशन में सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं. कुछ जवान सायतबा कैंप से बाइक पर सवार होकर ईचाहातु पहुंचे थे. इसी दौरान एक बाइक जमीन के नीचे लगाये गये आईईडी की चपेट में आ गयी. बाइक पर सवार दो जवान में से 60 बटालियन के कांस्टेबल सीएस मणि घायल हो गये. जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.

टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र में चलाया जा रहा सर्च अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/8866898f-b172-4c17-9ad8-37d970ca3693.jpg"

alt="" width="1280" height="720" /> बता दें कि कोल्हान क्षेत्र के टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा, मोछू अनमोल दा, राजेश मुंडा समेत कई बड़े नक्सलियों के होने की सूचना मिली है. उनकी गिरफ्तारी के लिए ही सुरक्षा बलों द्वारा हाल के दिनों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इस इलाके में नक्सलियों हमेशा सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाते हैं. हाल के दिनों कई ऐसी घटनाएं देखने को मिली है. इन सबके बावजूद नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों का अभियान और तेज हो गया है. कोल्हान क्षेत्र के जंगलों में कोबरा , जगुआर, सीआरपीएफ, जिला पुलिस समेत अन्य सुरक्षा बलों की ओर से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करने का प्रयास किया जा रहा है. ज्ञात हो कि कुछ महीने पहले ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही