Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: राणी सती दादी मंदिर में दो दिवसीय भाग्य महोत्सव का शुभारंभ

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha):  अमला टोला स्थित दादी मंदिर में शुक्रवार को दो दिवसीय राणी सती दादी मैया का दो दिवसीय भाग्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला एवं पुरुष शामिल हुए. महोत्सव की शुरुआत से पूर्व दादी मैया का स्नान स्नान कराकर उनका श्रृंगार किया गया और मेहंदी उत्सव आरंभ हुआ. सभी महिलाओं ने मैया को मेहंदी समर्पित कर भक्ति भाव से इनकी पूजा अर्चना की. इस मौके पर मंगल पाठ भी किया गया. इसे भी पढ़ें: BIG">https://lagatar.in/big-breaking-ghulam-nabi-azad-resigns-from-congress-says-rahul-is-responsible-for-the-destruction-of-congress/">BIG

BREAKING : गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- कांग्रेस की बर्बादी के लिए राहुल जिम्मेदार

इस दिन पूजन आराधना से मनोकामनाएं पूरी होने की मान्‍यता

श्री राणी सती दादी मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पसारी ने बताया की इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 27 अगस्त को मंगल आरती, ज्योत आरती, मंगल पाठ, 56 भोग तथा महाआरती का कार्यक्रम किया जाएगा. ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजन आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक राकेश बुधिया, नरेश अग्रवाल, तन्मय पसारी, अभिषेक पसारी, अंचल पसारी सहित मंदिर से जुड़े सभी सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई है. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-noose-under-suspicious-circumstances-in-bamboo-godown/">चाकुलिया

: बांस गोदाम में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से झूलती मिली युवक की लाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही