Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ का दो दिवसीय अंपायर कार्यशाला शुरू

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शनिवार से स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम के एसआर रुंगटा पैवेलियन में जिला के अंपायरों की दक्षता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ. कार्यशाला का उद्घाटन भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक अतुल कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर को जिला अंपायर सब कमिटी की बैठक में सर्वसम्मति से जिले के अंपायरों के स्तर को और ऊंचा करने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का प्रस्ताव पारित किया गया था. जिसे जिला क्रिकेट संघ ने स्वीकार कर 5 एवं 6 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-name-the-confluence-of-kharkai-and-swarnarekha-as-two-mouth-tusu-ghat/">Jamshedpur

: खरकाई और स्वर्णरेखा के संगम स्थल का दोमुहानी टुसू घाट नामकरण करने की मांग
[caption id="attachment_960041" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Umpire-Workshop-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के वर्कशॉप में शामिल अंपायर.[/caption] इस कार्यशाला में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा धनबाद के बीसीसीआई लेबल वन के अंपायर धर्मेंद्र कुमार एवं नीरज कुमार पाठक को चाईबासा भेजा गया है, जो यहां आकर अंपायरों को क्रिकेट की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं. इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 20 अंपायर भाग ले रहे हैं. दो दिवसीय कार्यशाला का समापन 6 अक्टूबर रविवार को होगा. यहां अंपायरों को मैदान ले जाकर मैच की परिस्थिति एवं व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराया जाएगा. इससे पूर्व कार्यशाला में मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश गुप्ता ने, दोनों प्रशिक्षकों का स्वागत अंपायर सब कमिटी के चेयरमैन जयंत श्रीवास्तव एवं स्कोरर संदीप रॉय ने किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-message-of-cleanliness-given-through-street-play/">Jamshedpur

: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश
मुख्य अतिथि ने सभी भाग ले रहे अंपायरों को इस कार्यशाला से लाभ लेने तथा क्रिकेट के नियमों की बारीकियों को सीखने की सलाह दी, ताकि मैदान पर उनसे कम से कम गलती हो. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मैचों की तरह आपके पास सहयोग के लिए तीसरे अंपायर या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तो नहीं हैं. वावजूद इसके आप अपने अनुभव एवं निरंतरता से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो काबिले तारीफ है. उन्होने चाईबासा में बिताए गए अपने बचपन एवं उस समय खेले गए अपने क्रिकेट की यादों को भी साझा किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-indefinite-strike-of-anganwadi-workers-and-assistants-begins/">Jamshedpur

: आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही