Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के दो फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल सम्मान से सम्मानित

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम जिले के दो फुटबॉल खिलाड़ियों को सुब्रतो मुखर्जी एजुकेशन सोसायटी नई दिल्ली के द्वारा राष्ट्रीय खेल सम्मान से सम्मानित किया गया है. दोनों ​खिलाड़ी धर्मा हेंब्रम तथा डोगर पूर्ति को 25-25 हजार की राशि देकर सम्मानित किया गया. दोनों खिलाड़ियों के खाते में सोसाइटी के द्वारा सम्मान की राशि भेज दी गई है. यह दोनों ही खिलाड़ी जिला स्कूल चाईबासा के आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी हैं. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-shobha-yatra-started-for-the-replacement-of-shivling-in-sri-sri-lokeshwar-temple/">किरीबुरु

: श्री श्री लोकेश्वर मंदिर में शिवलिंग प्रतिस्थापना को लेकर निकली शोभा यात्रा

 कोच को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

दोनों को सम्मानित किए जाने पर जिले के उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने इनके साथ-साथ फुटबॉल के कोच सोनाराम चाम्पिया को भी बधाई दी है.  इस उत्कृष्ट कार्य के लिए कोच सोनाराम चाम्पिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है. उल्लेखनीय है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने फॉरवर्ड खिलाड़ी के रूप में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट में जिला स्कूल की तरफ से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था और टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही