Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पंचायत मुखिया नंदिनी बानरा के पास भटकती हुई पहुंची दो बच्ची

Chaibasa (Sukesh Kumar) : खूंटपानी प्रखंड में मंगलवार को दो बच्ची ऊलीराजाबासा पंचायत के गालुबासा गांव भटकती हुई पंचायत मुखिया नंदिनी बानरा के पास पहुंची. बच्ची बंगाल से अपने दोस्तों के साथ चाईबासा पहुंची थी. कुछ दोस्त मंझरी प्रखंड के रोलाडीह गांव के थे जो अपने गांव चले गए. ये दोनों बच्ची अपने दोस्त के यहां जाने के क्रम में खूंटपानी प्रखंड में भटक गईं. दोनों बच्ची गांव का नाम नहीं बता पा रही है. मौके पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा से मुखिया ने फोन पर सम्पर्क किया. प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा सूचना पाते ही स्थल पर पहुंचे और दोनों बच्चियों के बारे में जाना. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-seeking-help-from-dc-for-the-treatment-of-cancer-afflicted-sister/">धनबाद

: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज को डीसी से लगाई मदद की गुहार

सीडब्ल्यूसी ने बच्चियों को किया रेस्क्यू

प्रखंक प्रमुख दोनों बच्चियों से पूछताछ की. बड़ी बच्ची ने अपना नाम रायमुनि पुरती (18) पिता स्वर्गीय मंगल पुरती माता मानी पुरती बताया वहीं छोटी बच्ची ने अपना नाम सोना मुनी हेम्ब्रम माता का नाम लक्ष्मी हेम्ब्रम बता रही है. छोटी बच्ची पिता का नाम नहीं बता पा रही है. बड़ी बच्ची ईटा भट्टा में काम करती है और छठवां क्लास तक पढ़ी है. ये दोनों बच्ची किसी गलत हाथों में न पड़ जाए इसलिए इन्हें सीडब्ल्यूसी चाईबासा को सूचित कर दिया गया. सूचना पाकर सीडब्ल्यूसी के लोग बच्ची को अपने साथ ले गए. इस मामले की सूचना पड्राशाली थाना को प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने दे दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही