Search

 
 
 

चाईबासा : टोंटो के जंगल से दो आईईडी बम बरामद, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : टोंटो थाना अंतर्गत तुम्बाहाका गांव से पटातारोब जाने वाले रास्ते के बीच तथा रेंगड़ाहातु गांव के बंगलासाई टोला के आस-पास के जंगली क्षेत्र से सोमवार को सुरक्षाबलों ने दो आईईडी बम एवं लोहे के रड व तीर (40 स्पाइक होल) बरामद किया है. सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा यह आइईडी बम लगाया गया था. बमों को बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से उन्हें नष्ट कर दिया है. एसपी अशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-snake-bite-injections-sent-to-all-chcs/">चाईबासा

: सभी सीएचसी में भेजे गये सर्प दंश के इंजेक्शन

नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रहा अभियान

एसपी ने कहा प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इनके खिलाफ 11 जनवरी से पुलिस, कोबरा 209, 203, 205 बटालियन, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197 बटालियन, 157, 174, 193, 07, 26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. वहीं टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थाना के कुईड़ा गांव एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में 27 मई से अभियान प्रारंभ किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही