Search

 
 
 

चाईबासाः 10 लाख इनामी महाराजा प्रमाणिक दस्ते के दो नक्सली गिरफ्तार

 
Ranchi: 10 लाख इनामी महाराजा प्रमाणिक दस्ते के दो नक्सली गिरफ्तार हुए हैं. एसपी अजय लिंडा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमेटी सदस्य महाराज प्रमाणिक दस्ते के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार नक्सलियों में सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के रोलाहातु गांव का 25 वर्षीय एतवा मुंडा उर्फ बुढ़न मुंडा उर्फ डोबरो मुंडा और 24 वर्षीय गालू मुंडा उर्फ लालू मुंडा शामिल हैं.

नक्सलियों के पास से कई अन्य सामान हुए बरामद

गिरफ्तार नक्सलियों की तलाशी के दौरान दोनों के पास से माओवादी संगठन का सर्कुलर, भाकपा माओवादी संगठन के पूर्वी रिजनल कमांडर का जनता के लिए संदेश की प्रति,पर्चा,संगठन में नई भर्ती साथियों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए कुछ पाठ्य-पुस्तिका एवं संगठन का राजनीतिक शिक्षण माला बरामद किया गया.

 पुलिस और महाराज प्रमाणिक दस्ता के साथ हुई मुठभेड़ में था शामिल

एसपी अजय लिंडा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली एतवा और उसका सहयोगी गालू महाराज प्रमाणिक दस्ता के लिए काम करते थे. महाराज प्रमाणिक के आदेश पर टोकलो, पैदमपुर, लॉजी, रोलाहातु, गड़कदा आदि जगहों में घूम-घूमकर भाकपा माओवादी संगठन की विचारधारा को फैलाने का काम करते थे. साथ-साथ ही युवकों को संगठन में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते थे. पूछताछ के क्रम में एतवा मुंडा ने पुलिस को जानकारी दी कि वह लॉजी पहाड़ पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ एवं कुचाई थाना अंतर्गत नीमडीह में पुलिस एवं महाराज प्रमाणिक दस्ता के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था. इनके खिलाफ टोकलो थाना में 2 और कुचाई थाना में नक्सल कांड से संबंधित कुल 3 मामले दर्ज हैं. https://english.lagatar.in/lockdown-in-maharashtra-from-8-am-to-7-am-cinema-halls-and-parks-will-remain-closed-shooting-of-big-films-will-also-be-banned/45396/

https://english.lagatar.in/when-corona-vaccine-ended-people-created-a-ruckus-at-ccl-vaccination-center/45401/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही