Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : भूगोल विभाग में नवनियुक्त दो शिक्षकों ने दिया योगदान, छात्रसंघ ने किया स्वागत

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (sukesh Kumar) : जेपीएससी द्वारा बहाल कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी भूगोल विभाग में नये शिक्षक के रूप में नवनियुक्त डॉ. कविता मिश्रा, कंचन कच्छप को छात्र संघ ने पौधा देकर सम्मानित किया. शिक्षकों ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों को हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें. दोनों शिक्षकों ने कहा कि पूरी ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक कार्य करेंगे. हमारे लिए शिक्षा ही महत्वपूर्ण है विद्यार्थियों को समय पर शिक्षा देना यह हमारी जिम्मेदारी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-missile-man-dr-kalam-remembered-on-his-death-anniversary/">चाईबासा

: पुण्यतिथि पर याद किए गए मिसाईल मैन डॉ. कलाम

समय सारणी के अनुसार आयोजित होंगी कक्षाएं

दोनों शिक्षकों ने कहा कि समय-सारणी के अनुसार सभी कक्षाएं आयोजित की जाएगी. उन्होंने विद्यार्थियों से भी आग्रह किया कि समय पर कक्षा में शामिल हों ताकि सिलेबस को पूरा किया जा सके. मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सचिव सुबोध महाकुड़, पीजी विभाग छात्रसंघ के अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, टाटा कॉलेज छात्रसंघ विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मंजीत हांसदा, बनमाली तामसोय, शिवम चित्रकार, पुनीत पाल, चैतन्य मुर्मू, सुरज महतो आदि छात्र उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही