Search

 
 
 

चाईबासा : फोस्टर केयर योजना के तहत दो अनाथ बच्चो को मिला परिवार

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर दो अनाथ बच्चों को परिवार के सुपुर्द किया गया. उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी की मौजूदगी में बालगृह (बालकुंज) से अनाथ एक बालक को फोस्टर केयर योजना से जोड़ा गया. वहीं, झींकपानी प्रखंड से एक अनाथ बालिका को भी फोस्टर योजना के तहत नया परिवार मिला. बालक के देखभाल हेतु चाईबासा स्थित टुंगरी निवासी दंपति तथा बालिका के लिए झींकपानी स्थित रेलवे कर्मचारी का विधिवत चयन किया गया. उक्त दोनों बच्चे नया परिवार पाकर काफी खुश दिखे. उप विकास आयुक्त के द्वारा दोनों परिवारों को बच्चों की देखभाल की जिम्मेवारी लेने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा कार्यालय स्तर से भी बच्चों का अनुश्रवण करने के लिए संलग्न पदाधिकारी, कर्मी को सूचित किया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-two-day-shravani-fair-marwari-mahila-samiti-inaugurated/">चक्रधरपुर

: मारवाड़ी महिला समिति के दो दिवसीय श्रावणी मेला का हुआ उद्घाटन

फोस्टर केयर योजना के तहत दी जाती है जिम्मेदारी

उल्लेखनीय है कि फोस्टर केयर के तहत 6 वर्ष से लेकर 18 आयु वर्ग के किसी भी परिवार विहीन बच्चों को इच्छुक परिवार जो बच्चे को अल्पकालिक अवधि के लिए पालन पोषण हेतु रखना चाहते हैं, उनको ऐसे बच्चे बाल कल्याण समिति तथा जिला बाल संरक्षण कार्यालय में आवेदन उपरांत समुदाय और बालगृह से सूचीबद्ध बच्चों को सौंपा जाता है. पूर्व में भी ऐसे ही सोनुवा और मनोहरपुर प्रखंड में अनाथ और बेसहारा चार बच्चों की देखभाल विभिन्न परिवारों के द्वारा की जा रही है. इस मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनीता तिवारी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सनातन तिरिया, पीएलवी रेणु देवी सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही