Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : दो अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोग घायल

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में मंगलवार शाम को एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों को देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायल महिला सुखमति दोराईबुरू (पति बीरसिंह दोराईबुरू)  टोंटो प्रखंड के दोकट्टा गांव की रहने वाली है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-are-being-driven-away-from-gudabanda-how-to-reach-odisha/">चाकुलिया

: गुड़ाबांदा से भी खदेड़े जा रहे हैं जंगली हाथी, कैसे पहुंचाया जाएं ओडिशा

आंधी से स्कूटी अनियंत्रित हो गई

वहीं दूसरी घटना चाईबासा टाटा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकराने से बाइक सवार युवक घायल हो गया. युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है. वह चाईबासा के बड़ी बाजार का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार सुखमति दौराईबुरू मंगलवार शाम को दोकट्टा गांव से स्कूटी पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में बड़ा झींकपानी जा रही थी. रास्ते में आंधी आने पर वह तेज रफ्तार से जा रही थी. तेज रफ्तार की वजह से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वो रोड पर गिर गई. गिरने से उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. उन्हें बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. इसे भी पढ़ें :गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-a-bank-has-a-population-of-41-thousand-not-even-an-atm-customers-upset/">गुड़ाबांदा

: एक बैंक के भरोसे है 41 हजार की आबादी, एटीएम भी नहीं, ग्राहक परेशान

दूसरी घटना टाटा-चाईबासा मार्ग पर घटी

[caption id="attachment_332509" align="aligncenter" width="170"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/21-2-170x300.jpeg"

alt="" width="170" height="300" /> घायल लड़का.[/caption] दूसरी घटना टाटा-चाईबासा मार्ग पर हुई. चाईबासा बाईपास के पास राजनगर थाना क्षेत्र के चालीयामा से बाइक पर सवार होकर बड़ी बाजार निवासी हसन इमाम आ रहा था. उसी दौरान रास्ते में बाईपास के पास सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो की रौशनी उसके आंख पर पड़ी. इससे वह सड़क किनारे खड़ी हाईवा में जा टकराया. इससे उसके माथे में गंभीर चोट आयी है. [caption id="attachment_332510" align="aligncenter" width="170"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/11-170x300.jpeg"

alt="" width="170" height="300" /> सड़क हादसे में घायल व्यक्ति.[/caption] इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-organizing-chhau-dance-on-rojo-sankranti-in-baranga/">मनोहरपुर

: बरंगा में रोजो संक्रांति पर छऊ नृत्य का आयोजन 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही