Search

 
 
 

चाईबासा : सड़क दुर्घटना में खरसावां के 2 लोगों की मौत

 

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मंझारी थाना अंतर्गत बिदरी गांव के पास सड़क दुर्घटना में खरसावां के दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में खरसावां के रीडिंग गांव निवासी 58 वर्षीय बाबूराम महतो और ईटाकुदर के 56 वर्षीय सुभंतो नायक शामिल हैं. दोनों रविवार को रात के लगभग 10 बजे एक बाइक से मझगांव से खरसावां लौट रहे थे. इस दौरान दोनों बाइक समेत गिर पड़े. गिरने से शुभंतो नायक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाबूराम महतो की अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई. दोनों शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को सदर अस्पताल में किया गया.

इसे भी पढ़ेंहजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-people-are-troubled-by-the-drain-being-built-in-shivpuri/">हजारीबाग

: शिवपुरी में बन रही नाली से लोगों को परेशानी

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही