Search

 
 
 

चाईबासा : एसटी-एससी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दो वादियों को मिला लाभ

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभाकक्ष में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला कल्याण पदाधिकारी की मौजूदगी में वित्तीय वर्ष 2023-24 अंतर्गत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई. साथ ही लंबित फाइल को जांच की गई. इस दौरान एससी/एसटी एक्ट के तहत 2 वादी को अलग-अलग कांड के आलोक में प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर एक वादी को 50,000 रुपये तथा दूसरे वादी को 25,000 रुपये अनुदान की राशि भुगतान करने हेतु अनुमोदित किया गया. जल्द ही दोनों वादी को भुगतान कर दिया जाएगा. मालूम हो कि लंबे समय बाद इस मामले का समाधान किया गया. बैठक में मुख्य रूप से संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tribal-society-yuva-mahasabha-will-teach-computers-students-were-interviewed/">चाईबासा

: आदिवासी हो समाज युवा महासभा सिखाएगा कम्प्यूटर, विद्यार्थियों का हुआ साक्षात्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही