Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम योगासन भारत संघ के दो खिलाड़ी करण प्रजापति एवं रेंजर सिंह सरदार का चयन 35वें राष्ट्रीय खेल के लिए हुआ है. राष्ट्रीय खेल का आयोजन नवंबर में गोवा में किया जाएगा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है. योगासन को खेल में मान्यता मिलने के बाद यह पहला मौका होगा जब पश्चिमी सिंहभूम जिले के खिलाड़ी इसमें शिरकत करेंगे. प्रशिक्षक दीपक पासवान ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है. हमारे जिले के लिए क्योंकि जब हम लोग जब योग की प्रतियोगिताओं में शामिल लिया करते थे तो उस समय योग को खेल में शामिल नहीं किया गया था. बहरहाल आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी योगासन प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं. विकास रवि, आनंद निषाद, मधु कुमारी पासवान ने भी दोनों खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bdo-discussed-with-the-chiefs-on-meri-mati-mera-desh-program/">गिरिडीह
: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पर बीडीओ ने मुखियों के साथ की चर्चा [wpse_comments_template]
: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पर बीडीओ ने मुखियों के साथ की चर्चा [wpse_comments_template]
Leave a Comment