Search

 
 
 

चाईबासा : राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में भाग लेंगे जिले के दो विद्यार्थी

 
Chaibasa : दिल्ली में 18 से 20 जून तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2022 में भाग लेने के लिए नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय के वर्ग सप्तम् का छात्र चाड़ा बिरूली व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की आठवीं की छात्रा दश्मा बिरूली का चयन किया गया है. हाल ही में रांची में आयोजित राज्य स्तरीय ओलंपियाड में चाड़ा और दश्मा बिरूली के शानदार प्रदर्शन पर राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में भाग लेने के लिए उन्हें क्वालीफाई किया गया. इसे भी पढ़े :  चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-selected-members-of-zilla-parishad-took-oath/">चाईबासा

: जिला परिषद के चयनित सदस्यों ने ली शपथ

शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं दी.

नगरपालिका बांग्ला मवि के प्रार्थना सभा में मंगलवार को चाड़ा बिरूली को असेंबली में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने शुभकामनाएं दी. साथ ही विद्यालय की ओर से उसे पश्चिम सिंहभूम लिखित ट्रैक सूट भी दिया गया. यह ट्रैक सूट जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल कुमार चौधरी ने प्रदान किया व चाड़ा बिरूली को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी किया. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-25-year-old-youth-murdered-in-jharjhara/">चक्रधरपुर

: झरझरा में 25 वर्षीय युवक की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही