Search

 
 
 

चाईबासा : नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, अब तक नहीं चला पता

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : खूटपानी स्थित हॉर्टिकल्चर कॉलेज के दो छात्र संजय नदी में नहाने के क्रम डूब गए. घटना आज सुबह की है. प्रशासन छात्रों की खोजबीन कर रही है पर सफलता नहीं मिली है. हॉर्टिकल्चर कॉलेज में पढ़ने वाले दोनों छात्रों में से एक राजकुमार सिंह छपरा का रहने वाला है जबकि सचिन कुमार दुमका का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार दोनों छात्र स्नान करने के लिए संजय नदी गए थे. राजकुमार सिंह नहाने के क्रम में बहने लगा. उसके हल्ला करने पर उसके दोस्त सचिन कुमार ने उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chaibasas-team-reached-the-semi-finals-of-the-subroto-cup-football-tournament/">चाईबासा

: सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमी फाईनल में पहुंची चाईबासा की टीम

दोस्त को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा सचिन 

सचिन को तैरना नहीं आता था उसके बाद भी वह अपने दोस्त को बचाने के लिए नदीं में कुद पड़ा और तेज बहाव के कारण दोनों ही नदी में बह गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी उसके बाद डूबे हुए छात्रों की खोज शुरू की गई लेकिन खबर लिखे जाने तक छात्रों का पता नहीं चल पाया है. अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार बड़ाईक ने भी स्थितियों का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि शाम तक सबको ढूंढे जाने में कोई सफलता नहीं मिली थी. एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है पर अभी तक नहीं पहुंची है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही