Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग में दो शिक्षकों ने दिया योगदान

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग में शनिवार को दो अस्सिटेंट प्रोफेसर ने योगदान दिया. इनमें डॉ प्रीति शर्मा और डॉ अश्वनी कुमार शामिल है. इस अवसर पर स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ दीपंजय श्रीवास्तव ने दोनों शिक्षकों को विभाग के अन्य शिक्षकों से मिलवाया. वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणी ने दोनों नए शिक्षकों को शुभकामनाएं दी. दोनों शिक्षकों ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से पीएचडी डिग्री ली है और दर्शनशास्त्र से नेट और जेआरएफ किया है. डॉ प्रीति शर्मा 2015 की पीजी में गोल्ड मेडलिस्ट भी है. विभागाध्यक्ष डॉ दीपंजय श्रीवास्तव ने बताया कि इन दोनों शिक्षकों के आने से विद्यार्थियों को और भी ज्ञान प्राप्त होगा और रिसर्च कार्यो में विभाग नाम कर कोल्हान विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-quality-of-food-items-and-prepared-food-was-checked-in-kasturba-schools/">चाईबासा

: कस्तूरबा विद्यालयों में खाद्य सामग्री व तैयार भोजन के गुणवत्ता की जांच की गई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही